सिविल लाइन चौराहा सहित अन्य चौराहा पर राहुल गांधी जवाब दो के लगाए गए, पोस्टर विवादित पोस्टर लगने से मचा हड़कंप

रिपोर्ट : वंश बहादुर सिंह रायबरेली में आज राहुल गांधी का आगमन है। उसके पहले यहां शहर में विभिन्न जगहों पर राहुल गांधी जवाब दो के विवादित पोस्टर लगाए गए हैं। जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी के लोगों में रोज व्याप्त है। आपको बता दे कि आज दिनांक 9 जुलाई 2024 दिन मंगलवार को समय करीब 10:00 बजे रायबरेली जनपद

Jul 09, 2024 - 18:29
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-07-09-at-8.32.16-PM.jpeg

रिपोर्ट : वंश बहादुर सिंह

रायबरेली में आज राहुल गांधी का आगमन है। उसके पहले यहां शहर में विभिन्न जगहों पर राहुल गांधी जवाब दो के विवादित पोस्टर लगाए गए हैं। जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी के लोगों में रोज व्याप्त है। आपको बता दे कि आज दिनांक 9 जुलाई 2024 दिन मंगलवार को समय करीब 10:00 बजे रायबरेली जनपद के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के सिविल लाइन चौराहा सहित अन्य चौराहा के पास जिस रास्ते से राहुल गांधी अपने सांसद आवास भुये मऊ गेस्ट हाउस पहुंचेंगे, उन रास्तों पर यह विवादित पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्ट में लिखा है राहुल गांधी जवाब दो आपको अपना अमूल्य मत देने वाला रायबरेली का हिंदू मतदाता क्या हिंसक है, आप किस धर्म के हो स्पष्ट करो आप हिंदू धर्म को मानते हो या नहीं, रायबरेली का हिंदू मतदाता आपको भविष्य में वोट क्या गाली खाने के लिए देगा। इन विवादित शब्दों के साथ संसद भवन में राहुल गांधी की बोलते हुए की तस्वीर भी लगाई गई है। जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User