महिलाएं सशक्त होगी तभी समाज सशक्त होगा : सुनीता

गोमिया प्रखण्ड क्षेत्र पलीहारी गुरुडीह पंचायत भवन में मंगलवार को महिलाओं को सशक्त और सवलंब बनाने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई। यहां बैठक की अध्यक्षता बोकारो जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी ने की। इस मौके पर समाजसेवी चितरंजन साव मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में महिलाओं को सशक्तिकरण पर जोर दिया गय

Jul 09, 2024 - 18:32
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-07-09-at-5.58.09-PM.jpeg

गोमिया प्रखण्ड क्षेत्र पलीहारी गुरुडीह पंचायत भवन में मंगलवार को महिलाओं को सशक्त और सवलंब बनाने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई। यहां बैठक की अध्यक्षता बोकारो जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी ने की। इस मौके पर समाजसेवी चितरंजन साव मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में महिलाओं को सशक्तिकरण पर जोर दिया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी ने अपने संबोधन में महिलाओं को कहाकी आज एक महिला पुरे बोकारो जिले का नेतृत्व कर रही हैअब महिलाएं काफी सशक्त होचुकी है और ऐसा कोई भी काम नहीं है, जो पुरुषों के मुकाबले वह नहीं कर सकती महिलाओं को आगे आकर समाजको दिशा दिखाने की जरूरत है, महिला सशक्त होगी तो समाज सशक्त होगा तभी भारत देश का विकास सही मायने में सार्थक होगा। महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एचपीएच NG0 से जोड़ा गया, जिसमें महिलाओं को ट्रेनिंग देकर रोजगार से जोड़ा जाएगा। बैठक में आशा कुमारी, लीलावती देवी, जयंती देवी, ममता देवी, मजहबी खातून, सबीना खातून, मंजू राज, रीता देवी, पुष्पा पांडे, रेशमा खातून, सीता देवी, मीना देवी, पिंकी देवी, सरस्वती देवी, बेबी देवी आदि कई महिलाएं उपस्थित थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User