सीपीएम फुसरो नगर परिषद शाखा के सचिव बने पंकज कुमार महतो
रिपोर्ट : अविनाश कुमार फुसरो नगर परिषद क्षेत्र करगली स्थित कल्याण मंडप के प्रांगण में सीपीएम ब्रांच का प्रथम सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें मुख्य रूप से जिला सचिव कामरेड भागीरथ शर्मा, मंडल के का० श्याम बिहारी सिंह दिनकर, बेरमो लोकल कमिटी के सचिव का० मनोज पासवान, जिला कमिटी सदस्य का० अख्तर खान, संडे बाजा
रिपोर्ट : अविनाश कुमार
फुसरो नगर परिषद क्षेत्र करगली स्थित कल्याण मंडप के प्रांगण में सीपीएम ब्रांच का प्रथम सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें मुख्य रूप से जिला सचिव कामरेड भागीरथ शर्मा, मंडल के का० श्याम बिहारी सिंह दिनकर, बेरमो लोकल कमिटी के सचिव का० मनोज पासवान, जिला कमिटी सदस्य का० अख्तर खान, संडे बाजार सचिव कुणाल कुमार उपस्थित थे। इसकी बैठक की अध्यक्षता का० पंकज महतो ने की। इस सम्मेलन में बैठक कर सीपीएम पार्टी का नगर परिषद कमिटी का विस्तार किया गया। इसमें कामरेड पंकज महतो को नगर सचिव नियुक्त किया गया। इसमें अलावा सदस्य में विश्वजीत सिंह, प्रदीप महतो, सुमित चौहान, सुमित कुमार आदि को बनाया गया। इस अवसर पर का० पंकज महतो ने कहा कि मुझे जो जिम्मेवारी दी गई है। उसे पूरे ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगा। नगर में पार्टी के विचारधारा को जान जन तक पहुंचाने का काम करूंगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)