हमारी बहन बेटी को अपनी सुरक्षा के लिए बनना होगा सशक्त : छोटू रवानी

सांसद से जिम खुलवाने तथा मार्शल आर्ट और कराटे की ट्रेनिंग सेंटर खुलवाने का किया मांग रिपोर्ट : अविनाश कुमार भारतीय जनता पार्टी फुसरो नगर मंडल ओबीसी मोर्चा मंत्री छोटू कुमार रवानी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए गिरिडीह सांसद बेरमो के बहन बेटियों के लिए जिम सेंटर के साथ मार्शल आर्ट और कराटे प्रशिक

Sep 11, 2024 - 06:21
Updated: 2 years ago
0 0
cu-ravani.jpg

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

भारतीय जनता पार्टी फुसरो नगर मंडल ओबीसी मोर्चा मंत्री छोटू कुमार रवानी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए गिरिडीह सांसद बेरमो के बहन बेटियों के लिए जिम सेंटर के साथ मार्शल आर्ट और कराटे प्रशिक्षण केंद्र खुलवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आज देश में हमारी बहन बेटियां अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है। बहन बेटियां दूसरे शहर में उच्च शिक्षा ग्रहण करने या नौकरी करने के लिए जाती है। वहां भी उनके साथ कुक्रित जैसी घटना होती है। वहा भी कुछ दरिंदे घात लगाकर सुनशान जगह पर हमारे बहन बेटियों के साथ कुक्रित घटना का अंजाम देते हुए मुंह ना खोले दे इस कारण उसका हत्या भी कर देते है। जो अक्सर अखबार, टीवी और सोसल मीडिया के द्वारा जानकारी मिलता है। इस तरह के जघन्य अपराध को रोकना बहुत जरूरी है। इसके लिए हमारी बहन बेटी को शसक्त होने की जरूरत है। इनको झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के तरह बलवान और शक्तिशाली बनाना होगा। उन्होंने सभी माता पिता और अभिवाकों से आग्रह करते हुए कहा कि अपनी बहन बेटी को बलवान और शक्तिशाली बनाए। इसके लिए जिम भेजे और मार्शल आर्ट तथा कराटे की ट्रेनिंग दिलवाए। इससे वो अपनी सुरक्षा बलात्कारी दरिंदों से डटकर कर मुकाबला कर सके। निडर होकर कहीं भी रात या दिन में अकेले जा सके। साथ ही उन्होंने गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी से बेरमो में महिलाओं के लिए जिम खुलवाने तथा मार्शल आर्ट और कराटे का ट्रेनिंग सेंटर खुलवाने की मांग की है। जिसमे बहन बेटी ट्रेनिंग लेकर अपने ऊपर हो रहे हमलों का उन दरिंदो से खुद ही अपना मुकाबला कर सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User