आजसू पार्टी फुसरो नगर समिति की हुई बैठक

रिपोर्ट : अविनाश कुमार आजसू पार्टी फुसरो नगर समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सांसद आवासीय कार्यालय मकोली में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष महेश देशमुख ने की एवं संचालन नगर सचिव मनोज महतो (गोपी) के द्वारा किया गया। बैठक में मुख्य रूप से फूसरो नगर प्रभारी अशोक कुमार महतो एवं बेरमो प्रखंड प्र

Jun 18, 2025 - 12:50
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-06-18-at-5.59.45-PM.jpeg

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

आजसू पार्टी फुसरो नगर समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सांसद आवासीय कार्यालय मकोली में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष महेश देशमुख ने की एवं संचालन नगर सचिव मनोज महतो (गोपी) के द्वारा किया गया। बैठक में मुख्य रूप से फूसरो नगर प्रभारी अशोक कुमार महतो एवं बेरमो प्रखंड प्रभारी कमलेश महतो उपस्थित हुए। प्रभारी अशोक महतो एवं कमलेश कुमार महतो ने कहा आजसू पार्टी का स्थापना दिवस 22 जून को बलिदान दिवस के रूप में मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं से राँची चलने का आह्वान किया गया, ताकि झारखंड निर्माण के आंदोलन में बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जा सके और संगठन की एकता एवं संकल्प को मजबूत किया जा सके। मौके पर केंद्रीय सदस्य श्री सूरज महतो, केंद्रीय सदस्य महेंद्र चौधरी, सांसद प्रतिनिधि अशोक चौहान, फुसरो नगर कार्यकारी अध्यक्ष संतोष रवानी, उपाध्यक्ष शंकर गिरी, छात्रसंघ सचिव विक्की महतो, भारत महतो, बबलू कुमार,शशि चौहान, रोहित चौधरी, यशवंत महतो, सुरेंद्र कुमार आदि उपस्थित हुए थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User