जम्मू कश्मीर में 10 तीर्थ यात्रियों पर आतंकवादियों ने बरसाई गोली हुई मौत

इधर पीएम मोदी ले रहे थे तीसरे कार्यकाल की शपथ, उधर आतंकवादियों ने 10 लोगों को उतार दिया मौत के घाट लखनऊ नेशनल डेस्क : जहां एक तरफ भारत सरकार के तीसरे कार्यकाल की शपथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ले रहे थे वहीं दूसरी ओर आतंकवादियों ने 10 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। यहां जम्मू कश्मीर में तीर्थ यात्रि

Jun 10, 2024 - 01:42
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-06-09-at-11.59.22-PM.jpeg

लखनऊ नेशनल डेस्क : जहां एक तरफ भारत सरकार के तीसरे कार्यकाल की शपथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ले रहे थे वहीं दूसरी ओर आतंकवादियों ने 10 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। यहां जम्मू कश्मीर में तीर्थ यात्रियों को लेकर जा रही बस पर आतंकवादियों ने बस पर हमला कर दिया। जिसमें 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी अनुसार पता चला है कि 9 जून 2024 दिन रविवार को जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में शिवखोड़ी तीर्थ स्थल तीर्थ यात्रियों को लेकर कटरा आ रही बस पर संदिग्ध आतंकवादियों की गोलीबारी में 10 लोगों की मौत हो गई और 33 लोग घायल बताए जा रहे हैं। बस में करीब 40 से 50 यात्री सवार थे यात्रियों की माने तो आतंकवादियों ने 40 से 50 राउंड फायरिंग बस पर की थी। जिसमें एक गोली बस ड्राइवर को भी लग गई थी, गोली लगने के बाद गोली लगने के बाद बस ड्राइवर गहरी खाई में जाकर गिर गया था। घटना में बस पूरी तरह से छटग्रस्त हो गई घटनास्थल पर मृतकों केशव बिखरे पड़े हुए थे घटनास्थल के दृश्यों में स्थानीय लोग बचाव कार्य में मदद करते दिखे, क्योंकि एंबुलेंस तत्काल सहायता के लिए सड़क किनारे पहुंचाई गई। अधिकारियों ने जानकारी का हवाला देते हुए बताया कि शिवखोड़ी मंदिर जा रहे तीर्थ यात्रियों की बस पर कोनी इलाके के तेरी याद गांव में हमला हुआ है। उन्होंने बताया की बचाओ अभियान शुरू कर दिया गया है। पुलिस और सुना व अर्धसैनिक बलों के जवान घटनास्थल पर पहुंच गए। यह वही घटनास्थल है जहां पर पाकिस्तान का बॉर्डर और भारत के बीच एक नदी बहती है, जो भारत से पाकिस्तान की ओर जाती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User