झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो ने की गुरुजी शिबू सोरेन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

बोकारो झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो महानगर समिति के समस्त कार्यकर्ताओं ने आज पार्टी के परम आदरणीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और सकुशल झारखंड वापसी की कामना के लिए विशेष पूजा-अर्चना और हवन का आयोजन किया। यह आयोजन बोकारो माराफारी स्थित बाबा भोलेनाथ मंदिर और मां चंचनी मंदिर में किया गय

Jun 29, 2025 - 14:34
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-06-29-at-3.04.23-PM.jpeg

बोकारो झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो महानगर समिति के समस्त कार्यकर्ताओं ने आज पार्टी के परम आदरणीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और सकुशल झारखंड वापसी की कामना के लिए विशेष पूजा-अर्चना और हवन का आयोजन किया। यह आयोजन बोकारो माराफारी स्थित बाबा भोलेनाथ मंदिर और मां चंचनी मंदिर में किया गया। कार्यकर्ताओं ने पूर्ण श्रद्धा और निष्ठा के साथ भगवान से प्रार्थना की कि दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाजरत गुरुजी को जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले। उनकी अनुपस्थिति पार्टी और राज्य दोनों के लिए चिंता का विषय है, और सभी को उनके शीघ्र स्वस्थ होकर वापस लौटने का इंतजार है।

इस अवसर पर बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव एवं सभी झामुमो कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में गुरुजी के दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने यह संकल्प भी दोहराया कि गुरुजी के कुशल नेतृत्व में झारखंड को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जाएगा। पूजा में शामिल प्रमुख कार्यकर्ताओं में जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी, मदन कुमार महतो, संजय केजरीवाल, रामदयाल सिंह, प्रमोद तापड़िया, आलोक सिंह, अर्जुन महतो, पुनीत विश्वकर्मा, राकेश सिन्हा, लालमोहन हेंब्रम, सदानंद गोप, बम पांडे, विनोद महतो, अशोक हेंब्रम, केके मंडल, प्रदीप मंडल, रणधीर रजक, दिनेश यादव, सुखविंदर सिंह, वीरू मुंडा, प्रदीप यादव, अजय यादव, महिला नेत्री शांति सोरेन, एकता देवी, सानिया बेगम, कुसुम भारती, हसन शेख, सुमन वर्मा, मेगा राम दे, दुर्गा दता, शंभू गुप्ता, बद्री स्वर्णकार, सोहन मुर्मू, धनेश तूरी, दीपक यादव, अभिमन्यु मांझी, मस्तान अंसारी, सुरेंद्र कुमार, अभिषेक पांडे, कलीम अंसारी, पप्पू सरदार, धर्मवीर गुप्ता, दिनेश बेसरा, राजेश कुमार महतो, शंभू गुप्ता, धनेश तूरी, सुनील सिंह, कुंदन दास, लकी गोस्वामी, सुनील रजवार, बीरबल हसदा, चंदन कुमार,आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User