प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जताया आभार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया है। श्री मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवरात्रि के पावन अवसर पर नारी शक्ति को एक बड़ी सौगात दी है। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 25 लाख नए एलपीजी कनेक्शन मु

Sep 23, 2025 - 13:49
Updated: 10 months ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-09-23-at-6.17.42-PM.jpeg

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया है। श्री मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवरात्रि के पावन अवसर पर नारी शक्ति को एक बड़ी सौगात दी है। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 25 लाख नए एलपीजी कनेक्शन मुफ्त उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में एलपीजी गरीब परिवारों की पहुँच से बाहर थी। महिलाएं धुएँ से भरे चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूर थीं, जिससे उन्हें गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता था।

बाबूलाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने उज्ज्वला योजना के माध्यम से अब तक 10 करोड़ से अधिक परिवारों को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन देकर उनके जीवन स्तर में सुधार किया है। इस लोक कल्याणकारी निर्णय के लिए प्रधानमंत्री जी का धन्यवाद और आभार।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User