बिनोद बाबू के पदचिन्हों पर सदैव चला हैं आजसू : सचिन महतो

आजसू पार्टी ने झारखंड आंदोलन के पुरोधा एवं महान जननायक स्व. बिनोद बिहारी महतो की 102वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई। इस अवसर पर हवाई अड्डा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम के दौरान आजसू पार्टी बोकारो जिला अध्यक्ष सचिन महतो ने कहा कि स्व. बिनोद बिहारी महतो ने झारखंड की अस्मिता, हक और अधिकार की लड़ाई में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। जिला कार्यकारी अध्यक्ष अशोक महतो ने कहा कि उनके संघर्षों की विरासत झारखंड की जनता और युवाओं के लिए हमेशा प्रेरणा बनी रहेगी।

जिला परिषद सदस्य सह पार्टी के केंद्रीय सचिव राजेश महतो ने कहा कि आजसू पार्टी उनके अधूरे सपनों को साकार करने की दिशा में निरंतर संघर्षरत है।

मौके पर राजेश बोराल, मिथलेश महतो, संतोष महतो, अनिल झा, अर्जुन महतो, तापेश महतो, चित्तरंजन महतो, गोपी लाल महतो, दीपक महतो, नवीन सिंह, रंजीत महतो, रवि महतो आदि उपस्थित थे।

Other Latest News

Leave a Comment