बुजुर्ग को सही सलामत बरामद करने वाली पीआरवी पुलिस कर्मियों को एसपी करेंगे सम्मानित

डलमऊ से रायबरेली के लिए निकले बुजुर्ग श्रीपाल सिंह को महज दो घंटे मे डायल 112 पुलिस ने सकुशल किया था बरामद रायबरेली जिले के डलमऊ थाना क्षेत्र से रायबरेली शहर के लिए निकले बुजुर्ग श्रीपाल सिंह को महज 2 घंटे में ढूंढ निकालने वाली पीआरबी पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक डॉ यसबीर सिंह सम्मान करेंगे। दरअसल

Feb 04, 2025 - 14:18
Updated: 1 year ago
0 0
rbl-7.jpg

रायबरेली जिले के डलमऊ थाना क्षेत्र से रायबरेली शहर के लिए निकले बुजुर्ग श्रीपाल सिंह को महज 2 घंटे में ढूंढ निकालने वाली पीआरबी पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक डॉ यसबीर सिंह सम्मान करेंगे। दरअसल पुलिस अधीक्षक को कल सूचना मिली थी कि डलमऊ थाना क्षेत्र के पूरे बच्चा सिंह मजरे आंबा जो घर से यह बता कर निकले थे कि वह रायबरेली जा रहे हैं। लेकिन उनकी मानसिक दशा ठीक ना होने के चलते वह रास्ते में भटक गए परिजनों की सूचना पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वायरलेस जारी किया गया सूचना मिलते ही डायल इंस्पेक्टर 112 प्रभारी जावेद अख्तर ने डलमऊ रूट की समस्त चौपहिया डायल वाहनों को बुजुर्ग की फोटो भेज कर एक्टिव मोड पर किया नतीजा यह रहा की महज दो घंटे में श्रीपाल सिंह को डायल 112 पीआरबी 1763 पर तैनात हेड कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह (कमांडर ) कांस्टेबल रजत सब कमांडर व होमगार्ड भूपेंद्र ने डलमऊ थाना क्षेत्र के चौदहमील नरसवां के रास्ते पर श्रीपाल को शाह कुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया था पीआरबी पुलिस की तत्परता को देखते हुए एसपी ने उन्हें सम्मान करने की बात कही है। डायल 112 प्रभारी जावेद अख्तर ने बताया कि जैसे मुझे सूचना प्राप्त हुई उस रूट के सभी चौपहिया वाहनों को अवगत कराया गया नतीजा सफलता प्राप्त हुई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User