अनियंत्रित कार हाईवे किनारे पुलिया से टकराकर खाई में गिरी, बाल बाल बचे कार सवार

रायबरेली में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराते हुए खाई में जाकर गिर गई। जिसमें सवार रेलकोच के कर्मचारी बाल बाल बच गए हैं। आपको बता दे कि आज दिनांक 23 सितंबर 2024 दिन सोमवार को रायबरेली जनपद के गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र के सोइठा ग्राम के पास रायबरेली से लालगंज फतेहपुर रोड पर जा रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित हुई कार पुलिया से टकराकर खाई में जाकर पलट गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक कार में सवार दोनों लोग बाल बाल बच गए हैं, कोई हताहत नहीं हुआ है। जानकारी अनुसार पता चला है कि लालगंज के रेल कोच में तैनात सुनील पुत्र राम नवल निवासी पैड़ी जगदीशपुर थाना अहिरौली जिला कुशीनगर ड्यूटी पर जा रहे थे। वहीं उनके साथ मिथिलेश पुत्र जनार्दन निवासी अहिरौली थाना हिटौली जनपद महाराजगंज सवार थे। घटना में दोनों कर्मचारी बाल बाल बच गए हैं घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार को खाई से बाहर करवाया है।

Other Latest News

Leave a Comment