इंडिया महागठबंधन प्रत्याशी माथुरा प्रसाद महतो के पक्ष में चलाया गया जनसंपर्क अभियान

झारखण्ड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष सह गोमिया क्षेत्र पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो द्वारा गोमिया प्रखंड क्षेत्र के पंचायतों के विभिन्न गांव टोलो में गिरिडीह लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के झामुमो प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो के पक्ष में रोजाना जनसम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने शनिवार को भी प्रखंड के तिरला, बारीडारी, तुरी टोला, बरैया, डूडू टोला, महतो टोला, मुस्लिम टोला, मांझी टोला एवं धवैया पंचायत के हरिदगड्डा, गौड़रा, समरमरवा आदि गांवों में जनसम्पर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से लोकसभा चुनाव में गिरिडीह से इंडिया गठबंधन के झामुमो प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो के पक्ष में मतदान कर प्रचण्ड वोटो से जीत दिलाने की अपील की। उन्होंने कहाकि तानाशाही की राह पर चलने और संघीय ढांचे पर प्रहार करने वाली केंद्र की मोदी सरकार को बाहर का रास्ता दिखाने का वक्त है। अपने अधिकारों के प्रति सजग रहते हुए घमंड के आकंठ में डूबी भाजपा और आजसू को वोट की चोट दें। उन्होंने कहा कि पिछले दस सालों में सिर्फ झूठ की बुनियाद पर भाजपा मोदी सरकार सिर्फ अनर्गल कामकर रही। महंगाई, बेरोजगारी में लगातार इजाफा हो रहा है। केन्द्र सरकार से आम लोग त्रस्त हैं। झारखंड में भी केंद्र के इशारे पर जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर हेमंत सोरेन जीको आधारहीन मामले में फंसाकर जेल भेजकर गंदा काम किया गया है। इसका भी जवाब इस चुनाव में भाजपा व आजसू को देना है। गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में पिछले 5 साल के कार्यकाल में एनडीए के आजसू सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने यहां की जनता को सिर्फ छलने का काम किया। 5 साल कहीं नहीं दिखे। लोग डिब्री बारकर उनकी राह ताकते रहे।अब चुनाव है तो क्षेत्र में घूम रहे हैं।

उन्होंने कहा ऐसे लोगों को अपनी वोट की ताकत से पुरजोर चोट दें। श्री महतो ने कहा हेमंत बाबू और वर्तमान में चंपाई दा सरकार में गरीबों, वंचितों के लिए कल्याणकारी योजनाओं से राज्य को पाट दिया गया है। हर वर्ग के लोग लाभान्वित हुए हैं और हो रहे हैं। इन सब बुनियाद पर इंडिया महागठबंधन के पक्ष में वोट करें। चूंकि गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र विकास के मामले में काफी पीछे है। क्षेत्र के विकास के लिए बदलाव जरूरी है़। गिरिडीह से मथुरा बाबू की जीत के साथ दिल्ली में गरीब, गुरबों, मजदूरों और आमलोगों की इंडिया महागठबंधन की सरकार बनाने में साथ निभाएं। अभियान में दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।

Other Latest News

Leave a Comment