एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधरोपण

लगाए गए पौधों की मां की तरह करें देखभाल : बाटुल

“एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा चलकरी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में पौधरोपण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा अंगवाली मंडल अध्यक्ष सचिन मिश्रा व संचालन मनोज ठाकुर ने किया. जिसकी शुरुआत बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल ने स्कूल परिसर में एक पेड़ लगाकर किया । पूर्व विधायक श्री महतो ने कहा कि लगाए गए पेड़ कि देखभाल अपने माता-पिता की तरह करें। जिससे चारों तरफ हरियाली फैल जाए। मैं बेरमो विस की जनता से गुजारिश करता हूं, अपने घर के बाहर एक पेड़ जरूर लगाएं और उसकी देखभाल ठीक उसी तरीके से करें जैसे अपनी मां की करते हैं। प्रकृति में मौजूद पेड़ पौधे हमे शुद्ध वायु देकर जीवन प्रदान करता है, इसलिए इसकी रक्षा करना और इसका संरक्षण करना हम सभी का दायित्व है। पेड़ को मां का दर्जा दिया गया। अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण की संरक्षण करे। जिसकी शुरुआत की गई। मौके पर मुकेश मिश्रा, राजकुमार ठाकुर, हरेन्द्र मण्डल, मनोहर नायक, आशीष नायक, सुकनाथ मुर्मू, बासुदेव महतो, आशिष नायक, अशोक नायक, हीरालाल केवट, सोहन गंझू, रुद्रेश्वर शर्मा, झूलन मिश्रा , युगल सिंह, रामटहल सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Other Latest News

Leave a Comment