खेतको, जारंगडीह पुल के निचे भाजपा के लोगो ने मनाया गंगा दशहरा

पुरे विधि विधान से पुजा गया झारखंड की गंगा दामोदर नदी का

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी झारखंड की गंगा कही जाने वाली दामोदर नदी के तट पर जगह जगह भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा गंगा दशहरा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को अहले सुबह जारंगडीह, खेतको पुल के निचे भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा गंगा दशहरा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पुरे विधि विधान से पुजारी आर के मिश्रा द्वारा पुजा अर्चना कर किया गया ।मौके पर बेरमो प्रखंड प्रमुख सह जिला भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष गिरिजा देवी, भाजपा नेता सुरज कुमार नायक, श्रवण सिंह गौतम राम, अशोक मंडल, समीर गिरी, श्याम नायक, छोटन यादव, भीम यादव, हेमू नायक, हेमंत कुमार नायक आदि के अलावे दर्जनों की संख्या में ग्रामीण व भाजपा के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

img 20240616 wa00098378212902016186250

मौके पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अपने वक्तव्य में कहा कि राज्य का सबसे बड़ा नदी जिसे लोग गंगा का दर्जा दे रखा है इसकी रक्षा करना हम तमाम लोगों का दायित्व है। वही वक्ताओं ने कहा कि दामोदर के किनारे किनारे अनेको कोल वाशरी तथा विभिन्न उधोग धंधे लगे हुए हैं जिससे दामोदर प्रदुषित हो रहा है जिसे रोकना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। कहा कि गंगा दशहरा मनाने पिछे भी हमारा यही उद्देश्य है कि दामोदर जैसे मुख्य जल श्रोत की जननी की सुरक्षित रखा जा सके।

Other Latest News

Leave a Comment