गोमिया मे अवैध कोयला उत्खनन के खिलाफ प्रशासन का चला बुलडोजर

लगभग 2 टन कोयला प्रशासन ने किया जप्त

बोकारो जिला अंतर्गत गोमिया एवं बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र से सटे स्वांग उत्तरी पंचायत के करमटीया मैं चल रहे अवैध कोयला उत्खनन के खिलाफ सीसीएल पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी गोमिया के द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी किया गया। जहां बंद कोलियरी से ग्रामीणों द्वारा रेटहोल बनाकर अवैध रूप से कोयला उत्खनन किया जाता था। प्रशासन ने उस रेटहोल को जेसीबी मशीन की मदद से बंद कर दिया है। वही बोरा भरकर रखा गया करीब दो टन कोयला भी जप्त किया गया।

WhatsApp Image 2025 06 03 at 8.12.22 PM 1

इस संबंध में गोमिया थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि अवैध कोयला संचालन से सरकारी राजस्व का नुकसान होता है। इस कार्रवाई से अवैध कोयला उत्खनन पर रोक लगाने और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।

Other Latest News

Leave a Comment