जिला पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक संपन्न…

अधिसूचित पर्यटक स्थलों पर बहाल की जाने वाली मूलभूत सुविधाओं पर हुआ विचार-विमर्श…

जिले के अधिसूचित पर्यटन स्थल को नियमानुसार अपग्रेड करने पर विचार-विमर्श…

लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने का दिया गया निर्देश…

विभिन्न पर्यटक स्थलों को अधिसूचित कराने पर भी हुई चर्चा, जिला स्तर से प्रस्ताव अनुमोदन के पश्चात विभाग को भेजने का निर्देश…

आज उपायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिला पर्यटन संवर्धन परिषद, गिरिडीह, श्री नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में जिला पर्यटन संवर्धन परिषद (समिति) के शासी निकाय की बैठक की गई। जिसमें अधिसूचित पर्यटन स्थलों के विकास हेतु योजनाओं का चयन एवं क्रियान्वित का समीक्षा तथा नए पर्यटन स्थलों का चयन से संबंधित समीक्षा कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उक्त बैठक में जिला खेल पदाधिकारी, श्री अर्जुन बारला ने बताया कि गिरिडीह जिला में विभिन्न श्रेणी में कुल 43 पर्यटक स्थल अधिसूचित है। सभी अधिसूचित पर्यटन स्थलों पर मुलभूत सुविधाएँ यथा- साइनेज, डस्टबिन, सीटिंग बेंच एंड & ड्रिंकिंग वाटर अधिष्ठान, गिरिडीह जिले के विभिन्न अधिसूचित पर्यटन स्थलों पर आवश्यकतानुसार सोलर लाईट की व्यवस्था/अधिष्ठापन समेत अन्य से संबंधित प्रस्ताव को क्रम वार समिति के समक्ष रखा गया, जिसपर सर्वसम्मति से विचार विमर्श करते हुए निर्णय लिया गया। जिलान्तर्गत विभिन्न मदों / विभागों से चल रहे विकास कार्यों की भी समीक्षा की गई एवं कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

गिरिडीह जिले के लोकसभा क्षेत्र के माननीय संसद के जनप्रतिनिधि, सभी विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक एवं जनप्रतिनिधियों, जिला परिषद् सदस्य के द्वारा अपने क्षेत्र अंतर्गत नये पर्यटन स्थल को अधिसूचित करने के संबंध में विचार विमर्श करते हुए सर्वसम्मति से प्रस्ताव को जिला स्तर से अनुमोदित कराते हुए विभाग को भेजने का निर्णय लिया गया, साथ ही जमुआ प्रखंड अंतर्गत D श्रेणी में अधिसूचित पर्यटन स्थल ‘लंगटाबाबा समाधी स्थल” को C श्रेणी अपग्रेड करने का प्रस्ताव दिया गया, जिससे जिले के पर्यटकस्थलों का विकास किया जा सके।

WhatsApp Image 2025 05 06 at 7.42.25 PM 1

उक्त बैठक में डुमरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक जयराम महतो, बगोदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नागेंद्र महतो, जमुआ विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक डॉ० मंजू देवी, वन प्रमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, एन० आर० ई० पी०, कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल, सभी संबंधित जिला पर्यटन संवर्धन परिषद के सदस्य, जिला खेल कार्यालय से जिला पर्यटन विशेषज्ञ एवं सभी कर्मचारी समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Other Latest News

Leave a Comment