थुलेडी के पास सीएनजी ऑटो ओवरटेक करने के चक्कर में सामने से आ रही बाइक से टकराया, बाइक सवार पिता और पुत्र घायल

सीएनजी ऑटो की तेज रफ्तार के चलते बाइक सवार पिता और पुत्र दुर्घटना का शिकार हो गए। दोनों गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।

8 मार्च शनिवार शाम 4:00 बजे बछरावां महाराजगंज मार्ग पर फूलंडी ग्राम के निकट सीएनजी ऑटो बछरावां से महाराजगंज की ओर तेज रफ्तार में जा रहा था। आगे चल रहे एक ट्रक को ओवरटेक करने के बाद आगे निकलते ही महाराजगंज की ओर से आ रहे बाइक सवार पिता और पुत्र को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और सीएनजी ऑटो चालक अपना वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घायल अवस्था में दोनों को राहगीरों की मदद से एंबुलेंस के द्वारा बछरावां सीएचसी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

जानकारी प्राप्ति है कि महाराजगंज थाना क्षेत्र के कोटवा मदनिया निवासी राम सुमेर पुत्र अपने पिता रामकुमार को बाइक पर बैठकर बछरावां दवाई लेने के लिए आ रहा था। तभी ओवरटेक कर रहे सीएनजी ऑटो की चपेट में आ गए और दुर्घटना का शिकार हो गए।

Other Latest News

Leave a Comment