नगर विकास सचिव अनुज कुमार झा ने आगामी त्योहारों एवं कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

ब्यूरो रिपोर्ट : शिवा मौर्य

रायबरेली में शासन के निर्देश पर गुरुवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे नगर विकास सचिव अनुज कुमार झा ने पहुंचकर आगामी त्योहारों एवं दिवस गंगादशहरा, ईदुलअजहा, विश्व पर्यावरण दिवस तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दृष्टिगत नगरी निकायों द्वारा की जा रही कार्यवाहियों का स्थलीय निरीक्षण किया। सर्वप्रथम उन्होंने नगर पालिका क्षेत्र और नगर पंचायत बछरावां का निरीक्षण कर कार्यों का जायजा लिया। निर्देश दिया की साफ सफाई का पूरा ध्यान रखा जाए। बरसात के मौसम में नाले और नालियों की नियमित रूप से साफ सफाई कराई जाए जिससे कि जल भराव की समस्या न होने पाए। नगर विकास सचिव ने गोल चौराहा स्थित नगर पालिका द्वारा स्थापित कूलिंग प्वाइंट का भी निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने कूलिंग पॉइंट, पेयजल,विद्युत आदि की व्यवस्था देखी। उसके बाद जैतुपुर स्थित सीएनडी प्लांट का दौरा किया। नगर विकास सचिव ने प्लांट परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण भी किया। इसके अलावा उन्होंने सिद्धार्थ विहार स्थित बड़े नाले की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। निर्देश दिया कि नाला सफाई के दौरान मानको का पालन किया जाए, सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाए।

अंत में नगर सचिव ने पीडब्ल्यूडी स्थित गेस्ट हाउस में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल शर्मा, अपर जिलाधिकारी सिद्धार्थ, ईओ नगर पालिका स्वर्ण सिंह के साथ बैठकर कार्यों की समीक्षा की और उन्हें दिशा निर्देश दिया की प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों को धरातल पर लागू कराया जाए।

Other Latest News

Leave a Comment