रायबरेली : नाली न होने से ग्रामीणों को हो रही भारी समस्या, खराब हो रही सड़के

जगतपुर विकासखंड में केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के स्वच्छ भारत मिसन को यह तस्वीरें आइना दिखा रही है। यहां जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते नाली का निर्माण न होने से खराब हो रही है और लोगों को आवागमन में भारी समस्या हो रही है। गौरतलब है कि ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले केवलपुर बरेथा गांव में नाली निकासी की व्यवस्था नहीं होने से घर का गंदा पानी बाहर मुख्य मार्गों पर बह रहा है। इससे रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों को परेशानी हो रही है। जिससे हाल में बनी हुई डामर रोड खराब होती जा रही है। नाली निकासी मार्ग की मांग लोगों ने की है लेकिन अब तक इस ओर पहल नहीं हो पाई है। सड़क पर व नाली में पानी भरे रहने से गंदगी बढ़ती जा रही है। वहीं स्कूली बच्चों को भी काफी परेशानी होती है।

सीएम हेल्पलाइन में की गई शिकायत

नालियों में जो जलभराव की समस्या उत्पन्ना हुई है। इस समस्या के निराकरण के लिए सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज करवाई है, लेकिन अब तक मामले का निराकरण नहीं हो पाया है। नालियों में जलभराव की समस्या होने के कारण गंदगी और मच्छरों की समस्या बढ़ गई है। जिसके चलते बच्चों को मलेरिया, टाइफाइड जैसी बीमारियां होने का खतरा बढ़ गया है। वहीं, बुजुर्गों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि अभी तक कार्यालय पर कोई शिकायत नहीं प्राप्त हुई है। अगर कोई प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ तो जांच कर आगे की कार्रवाई होगी।

Other Latest News

Leave a Comment