रायबरेली : पूर्व विधायक गजाधर सिंह की हृदयगति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया

ब्यूरो रिपोर्ट वंश बहादुर सिंह

पूर्व विधायक गजाधर सिंह ने अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत डीह के ब्लाक प्रमुख बनकर की थी, जिसके बाद उन्होंने 1993 में सपा बसपा गठबंधन से डलमऊ विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर विधायक बने। पूर्व विधायक गजाधर सिंह ने सपा के टिकट पर रायबरेली लोकसभा का चुनाव भी लड़ा था। इसके साथ ही गजाधर सिंह रायबरेली को- ऑपरेटिव बैंक के चार बार अध्यक्ष रहे। वर्तमान में वो बीजेपी के विद्यालय प्रबंधन के क्षेत्रीय सह संयोजक के पद को शुशोभित कर रहे थे। पूर्व विधायक गजाधर सिंह के परिवार में तीन बेटे और एक बेटी है। बड़े बेटे उदय विक्रम सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के करीबी है जबकि छोटे बेटे विवेक विक्रम सिंह डीह के ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि के साथ वर्तमान में को- ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष है। उनके निधन के बाद उनके घर पर शोक संवेदना देने वालो का तांता लगा है। जिले के कई गणमान्य लोग उनके आवास पर पहुँच रहे हैं।

Other Latest News

Leave a Comment