शहर के जाम से कुछ हद तक मिलेगी निजात, कलर कोडिंग के साथ चलेंगे ई रिक्शा

रायबरेली में यातायात माह नवंबर में एसपी डॉक्टर यशवीर सिंह ने जाम से शहर वासियों को निजात दिलाने के लिए एक नई पहल की है। शहर में लगातार ई रिक्शा की तादाद बढ़ती जा रही है। जिसकी वजह से लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। मनमानी गति से व अनियंत्रित तरीके से चलने वाले ई रिक्शा चालकों के लिए अब कुछ सख्त नियम बनाए गए हैं। जिसको पालन करने के लिए एक अलग तरीके का चिन्ह दिया जा रहा है। ना पालन करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी यातायात विभाग एक नए प्रयोग के साथ जाम के झाम को कम करने की कोशिश करने जा रहा है। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह को जिले का कार्यभार ग्रहण किए हुए कई महीने गुजर गए इस दौरान उन्होंने देखा कि शहर में यातायात व्यवस्था में कुछ कमियां है। जिसको लेकर उन्होंने ट्रैफिक सीओ को यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए निर्देशित किया साथ ही उन्होंने कुछ सुझाव दिए जिसको अमल करवाने और यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए ट्रैफिक सीओ अमित सिंह ने शहर में चल रहे ई रिक्शा की संख्या को देखते हुए शहर को 6 रूटों में विभाजित किया।

WhatsApp Image 2024 11 12 at 10.07.14 PM

इसके अतिरिक्त ई रिक्शा की संख्या को देखते हुए उन्हें भी 6 भागों में विभाजित करने का निर्देश दिया साथ ही हर एक भाग को एक कलर कोडिंग दी जाएगी साथ ही उस कलर कोडिंग के रिक्शे के लिए एक रूट निर्धारित होगा, जो अपने निर्धारित रूप पर चलेगा इसके अतिरिक्त कुछ महीने चलने के बाद उनके रूटों में परिवर्तन किया जाएगा। जिससे किसी भी ई रिक्शा चालक को असुविधा न हो और शहर को जाम के झाम से मुक्त किया जा सके।

Other Latest News

Leave a Comment