सीसीएल कर्मी के बंद आवास का ताला तोड़कर हजारो की चोरी

चन्द्रपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत शारदा कॉलोनी मे बुघवार को देर रात चोरों ने सीसीएल महिला कर्मी नोनी बाई के बंद आवास का ताला तोड़ कर नगद सहित कीमती समान की चोरी कर ली गई। घटना के बारे में पड़ोसी ताराचंद ने बताया कि 10 दिन पहले नोनी बाई पूरे परिवार के साथ छतीसगढ़ गांव गए है। गुरूवार को देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है। अंदर जा कर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। बक्सा व आलमारी टूटी हुई थी। उन्होंने घटना की जानकारी चन्द्रपुरा थाना की पुलिस व स्थानीय लोगों को दी। कहा कि घर वाले के आने पर ही पता चलेगा कि चोरों ने क्या-क्या चुराया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से चोरों को जल्द से जल्द पकड़ने की गुहार लगाई है।

img 20240530 wa00117783833634171427169

सूचना मिलते ही मकोली ओपी थाना की पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है। इस अवसर पर संत कुमार, नर्सिंग आदित, अशोक कुमार, मेघनाथ, कृष्ण कुमार, घमेश कुमार आदि लोग मौजूद थे।

Other Latest News

Leave a Comment