सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र मे कोयला चोरो के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान जारी

रविवार के अहले सुबह 4:30 बजे महाप्रबंधक कथारा क्षेत्र के आदेशानुसार, क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी के नेतृत्व मे क्षेत्रीय गस्ती दल एवम स्वांग कोलियरी गस्ती दल संयुक्त रूप से स्वांग कोलियरी तथा कथारा वाशरी में कोयला चोरों के विरुद्ध औचक छापामारी अभियान चलाया। इस छापा में जवानों के देख कोयला चोर भाग खड़े हुए । तत्पश्चात कोयला से लदा 4 मोटरसाइकिल तथा 7 साइकिल को जप्त कर गस्ती दल के द्वारा मौके पर ही उसे वहीं क्षतिग्रस्त कर दिया तथा कोयला से भरा लगभग 45 से 50 बोरा को पूर्ण रूप से फाड़ दिया गया साथ ही बरामद कोयला को स्वांग कोलियरी कोयला स्टॉक में गिरा दिया गया। जिसका वजन लगभग 3 टन बताई गई है ।

img 20240721 wa0011951636045469824345

गस्ती में मौजूद जवानों मे इबरार हुसैन (क्षेत्रीय सुरक्षा प्रभारी) नागेश्वर नोनिया ASSI  मंटू सिंह  HSGश्री भुनेश्वर  SR. S/G मुकेश कुमार सिंह JHG उमेश महली JHG नुरुल्ला होदा स्वांग कोलियरी (सुरक्षा प्रभारी) प्रदीप महतो HSG एवम झारखंड होम गार्ड के अन्य जवान भी मौजूद थे।

Other Latest News

Leave a Comment