News Nation Bharat
झारखंडराज्य

अध्यक्ष योगेंद्र महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

मंगलवार को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष सह गोमिया के पूर्व विधायक योगेन्द्र प्रसाद महतो ने राजधानी रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री जी से पिछड़ा वर्ग के उत्थान से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। पिछड़ा आयोग की ओर से ट्रिपल टेस्ट की अनुशंसा और सम्बंधित विषयों से अवगत कराते हुए जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की। इसके अलावे वर्ग में लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों आदि की भी जानकारी उन्होंने मुख्यमंत्री को दी। वही अध्यक्ष जी ने उनके समक्ष गोमिया विधान सभा क्षेत्र में जनहित से जुड़े विभिन्न मामलों से अवगत कराते हुए त्वरित निष्पादन करने पर भी बल दिया। मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने आयोग के अध्यक्ष सह पूर्व विधायक जी की बातों को गंभीरता पूर्वक सुनने के उपरांत त्वरित गति से उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया। इस दौरान झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान भी उपस्थित थे।

Related posts

आउटसोर्सिंग के माध्यम से भर्ती किए गए कॉविड-19 कर्मचारियों को निकाले जाने पर DM को सौपा मांगपत्र

News Desk

अंग्रेजी विभाग में अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन आज, देश -विदेश से विद्वान होंगे शामिल

News Desk

सीसीएल सुरक्षाकर्मियों का संयुक्त छापामारी अभियान

News Desk

Leave a Comment