News Nation Bharat
झारखंडराज्य

महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया सावन महोत्सव

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM
kmc_20250731_125509

गोमिया प्रखंड अंतर्गत ललपनिया काली मंदिर में मंगलवार को गायत्री देवी और कल्याणी देवी के नेतृत्व में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। सभी महिलाएं हरी हरी साड़ी एवं हरी चूड़ियां पहनकर कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश एवं सरस्वती वंदना के साथ की गई। इसके बाद इस कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुतकर समां बांध दिया, साथ ही सावन के गीतों की प्रस्तुति से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस मौके पर यहां महिलाओं के बीच कई प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर सरिता कुमारी ने कहा कि सावन में हरियाली और जीवन में खुशियों का संदेश देता है, साथ ही कहा कि सावन का महीना सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व है। मौके पर नीतू देवी, शोभा देवी, किरण देवी, मंजू देवी, कस्तूरी देवी, सिमरन देवी, ज्योति देवी, सबिता देवी, मंजू देवी, पूनम देवी, संगीता देवी, शुशीला देवी, चंद्रकला देवी, रेणु देवी, संध्या देवी, ममता इत्यादि भारी संख्या में महिलाओ ने सावन उत्सव मनाया।

Related posts

पेटरवार रोड पर आटो दुर्घटना ग्रस्त, एक व्यक्ति की मौत

News Desk

बोकारो थर्मल : सीएसआर कार्यालय में सिलाई, ब्यूटिशन व कंप्यूटर प्रशिक्षित उत्तीर्ण महिलाओं को दिया गया प्रमाणपत्र

PRIYA SINGH

रायबरेली : हत्यारोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया

News Desk

Leave a Comment