रांची : 23 सदस्यीय महानगर कमिटी एवं 19 मंडल अध्यक्षों की घोषणा

झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी जी के निर्देशानुसार रांची महानगर–जिला के अध्यक्ष वरूण कुमार साहू ने अपनी 23 सदस्यीय महानगर कमिटी एवं 19 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की है। महानगर अध्यक्ष वरूण साहू ने अपनी कमिटी में राजेश कुमार सिंह, बसंत दास, अनीता वर्मा, संजीव चौधरी,सुरेश प्रसाद, विनय सिंह को उपाध्यक्ष। बलराम सिंह एवं जितेंद्र वर्मा को महामंत्री, बलसाय महतो, बिना मिश्रा, अजीत भगत, पूनम जयसवाल, आशुतोष गिरी, विकाश रवि को मंत्री, रोशन शर्मा को कोषाध्यक्ष, देवेंद्र शर्मा कार्यालय मंत्री, सोनू सिंह, सह–कार्यालय मंत्री, विश्वजीत सिंह मीडिया प्रभारी, तरुण जयसवाल, सह मीडिया प्रभारी, नयन परमार आईटी सेल संयोजक, विशाल अग्रवाल, आईटी सेल सह– संयोजक एवं दीपम बनर्जी को सोसल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी है। वरूण साहू ने ओम प्रकाश पांडेय को सुखदेव नगर उत्तरी, अशोक मिश्रा को सुखदेव नगर दक्षिणी, सुजीत शर्मा को चुटिया, विनोद महतो को अपर बाजार, सूर्य प्रताप सिंह को लालपुर, आनंद वर्मा को लोवर बाजार, नवीन सोनी को लोवाडीह, ऋषभ खखड़ को हिंदपीढ़ी, सुबेश पांडेय को पंडरा, इंद्रजीत यादव को हरमू, रामजी प्रसाद को जगन्नाथपुर, पप्पू जयसवाल को हिनू, राम मनोज साहू को हटिया, पीयूष विजयवर्गीय को डोरंडा, विशाल साहू को अरगोड़ा, राम लगन राम को गोंदा, रणधीर सिंह को बरियातू, सुभाष अग्रवाल को कोकर एवं उमेश यादव को दूर्वा मंडल का अध्यक्ष मनोनित किया है।

Other Latest News

Leave a Comment