इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रेडी से मिले बेरमो विधायक

इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंडियन नेशनल माइंस वर्कर फेडरेशन के अध्यक्ष बेरमो विधायक कुमार जय मंगल उर्फ अनूप सिंह हैदराबाद पहुंच कर इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रेडी साहब से मिलकर इंटक तथा श्रमिक संगठन आर सी एम यू के भविष्य की रणनीति तथा कार्य योजना पर विचार विमर्श किया। मुलाकात में इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव रेड्डी ने कहा इंटक हमेशा श्रमिकों के अधिकार की रक्षा के लिए संकल्पित है। केंद्र की सरकार मजदूर एवं उधोग विरोधी सरकार है। देश के पब्लिक सेक्टर में सरकार आउटसोर्स को बढ़ावा देने में आमादा है। कांग्रेस पार्टी की सरकार में निजी करण से राष्ट्रीय करण किया गया वहीं फिर वर्तमान समय में केन्द्र सरकार राष्ट्रीय करण से निजी करण करने पर अमादा है। देश के मजदूर वर्ग को जोर दार आन्दोलन के लिए तैयार रहना होगा। बेरमो के विधायक और यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह ने कहा श्रमिक जमात का विश्वास संगठन की ताकत है।जिन मुद्दों पर कोल इंडिया प्रबंधन अपनी सहमति प्रदान की है जिसे लागू नहीं किया गया है उसे जल्द लागू कराया जायेगा। मौके पर यूनियन के केंद्रीय उपाध्यक्ष धनबाद लोकसभा क्षेत्र की प्रत्याशी श्रीमती अनुपमा सिंह भी मौजूद थीं।

Other Latest News

Leave a Comment