करगली मे झामुमो ने शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस मनाया गया

झामुमो फुसरो नगर कमिटी द्वारा करगली गेट स्थित शहीद निर्मल महतो स्मारक भवन में गुरुवार को झारखंड के शहीद निर्मल महतो की शहादत दिवस मनाया गया। मौके पर मौजूद सदस्यों ने शहीद निर्मल महतो की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके जुझारु व्यक्तित्व को याद किया। जिला सचिव जयनारायण महतो ने कहा कि निर्मल महतो क्रांतिकारी नेता थे। उनकी शहादत बेकार नहीं गई। युवा नेता भोलु खान और फुसरो नगर अध्यक्ष दिपक महतो ने कहा कि झारखंड के शहीदों की देन है कि आज अलग राज्य मिला है। वर्तमान में झारखंड मुक्ति मोर्चा व धरतीपुत्र मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड की जनता के अनुरूप काम कर रहे हैं। मौके पर संयुक्त सचिव इकबाल अहमद, सचिव अनिल कुमार रजवार, उपाध्यक्ष महताब खान, दिपक गुप्ता, हर्ष कुमार, रोहित महतो, शंकर बेसरा, राजेश सुपन, जिनेन्द्र नायक, सोहन लाल मांझी, संजय गंझू, अजय गंझं, गोविन्द रजक, प्रकाश नायक, रविन्द्र राम, सुरेश राम, जमील अंसारी, शिवशंकर, सुनिल ,अजय कुमार, विक्की सिंह मुण्डा, महिलाल टुडु, बिरसा मुण्ड़ा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Other Latest News

Leave a Comment