बेरमो विधायक द्वारा शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा लगवाने की घोषणा पर राजनीति शुरू
बेरमो विधायक को निर्मल चौक में शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा नहीं लगाने देगे : काशीनाथ सिंह
आजसू द्वारा भव्य प्रतिमा स्थापित किया जाएगा : काशीनाथ सिंह
फुसरो अनुमंडलीय अस्पताल स्थित शहीद निर्मल महतो चौक में गुरुवार को आजसू पार्टी द्वारा झारखंड आंदोलन कारी शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के केंद्रीय महामंत्री काशीनाथ सिंह ने कहा कि झारखंड आंदोलन के अग्रणीय योद्धा शहीद निर्मल महतो आजसू पार्टी के संस्थापक थे। उनके बताए मार्ग और उसके आदर्शो पर पार्टी आगे चल रही है। बेरमो विधायक को निर्मल चौक फुसरो मे शहीद निर्मल महतो का प्रतिमा लगाने नही दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द उनके भव्य प्रतिमा स्थापित आजसू द्वारा किया जाएगा। मौके पर विशिष्ठ अतिथि डुमरी विधानसभा के प्रभारी यशोदा देवी, जिलाध्यक्ष सचिन महतो सहित सूरज महतो, संतोष महतो, महेंद्र चौधरी, प्रकाश कुमार, नरेश महतो, महेश देशमुख, धनेश्वर महतो, बबलू महतो, शक्ति महतो, बिनोद बाउरी, अनिल गुप्ता, वीरू, हरि आदि मौजूद थे।











