News Nation Bharat
झारखंडराज्य

बेरमो : श्रद्धांजलि देते झामुमो उलगुलान के पदाधिकारी व कार्यकर्ता

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

झारखंड मुक्ति मोर्चा उलगुलान द्वारा गुरुवार को रानीबाग फुसरो स्थित कार्यालय के समक्ष झारखंड के शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस मनाया गया। इस मौके पर उपस्थित झामुमो उलगुलान के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने शहीद निर्मल महतो की तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी और उनके सपनों का झारखंड बनाने का शपथ लिया। उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए झामुमो उलगुलान के केंद्रीय महासचिव बेनीलाल महतो ने कहा कि खनिज संपदा से झारखंड भरा है, लेकिन यहां के निवासी गरीब और शोषित हैं। यहां के खनिजों और आर्थिक स्रोतों पर आज भी गैर झारखंडियों का कब्जा है और यहां के मूल निवासी रोजगार के लिए दूसरे प्रदेशों में पलायन करने को मजबूर हैं। कहा कि झारखंड के शहीदों के बल पर राज्य अलग हुआ लेकिन बारी-बारी से सत्तासीन हुए एनडीए और इंडिया गठबंधन ने झारखंड को लूटने और यहां के आदिवासियों और मूलवासियों का वोट लेकर सिर्फ अपनी तिजोरी भरने का काम किया है। आने वाले चुनाव में जनता उन्हें सबक सिखाए। उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन का उद्देश्य पूरा करने के लिए समान विचारधारा वाले दलों को एकजुट होकर एक और आंदोलन करने की जरूरत है, तभी झारखंड और यहां के मूलवासियों को अधिकार मिलेगा। इस मौके पर झामुमो उलगुलान के केंद्रीय सचिव दिगंबर महतो, नरेश महतो, केंद्रीय कार्यालय सचिव शंभूनाथ महतो, छोटेलाल गुप्ता, बिरन लोहार, फुसरो नगर अध्यक्ष मधु पासवान, नगर सचिव गिरधारी महतो, बेरमो प्रखंड अध्यक्ष हेमलाल महतो, राजेश महतो, बुधन टुडू, रोहन कमार, अशोक महतो, लालू गिरी, पुनीत गिरी, बसंत सोनी, रामकृत महतो, बद्री महतो, महेंद्र मंडल, अमृतलाल मांझी, महिला मोर्चा की अध्यक्ष किरण देवी, अहिल्या देवी मीना देवी लक्ष्मी देवी सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

अंगवाली में प्रतिमा विसर्जन के साथ यज्ञ संपन्न

Manisha Kumari

पहले होटल मे बेड पर 3 लोगो ने कई घंटे तक की हैवानियत.. जान बचाकर भागी अबला.. जिससे मदद चाही.. उसने भी दोस्तों संग मिलकर जिस्म को रात भर नोचा

Manisha Kumari

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराई गई नीट की परीक्षा संपन्न

Manisha Kumari

Leave a Comment