झारखंड राज्य विकास के पथ पर अग्रसर‌ : हेमंत

झारखंड में मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना महिला बहनों के लिए सरकार द्वारा प्रोत्साहन के तौर पर महिलाओं को अंदर से सबल प्रदान करने का है। राज्य में यह योजना लाभकारी योजना के तौर पर प्रभावी होगी। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से धनबाद लोकसभा क्षेत्र से महागठबंधन की प्रत्याशी राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के केंद्रीय उपाध्यक्ष अनुपमा सिंह सम्मान योजना राज्य में लागू करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार झारखंड के विकास के लिए कटिबंध है। राज्य का चौमुखी विकास गठबंधन सरकार का संकल्प है। विपक्ष के पास एक अनार सौ बीमार वाली कहानी चरितार्थ हो रही है। राज्य के विकास में विपक्ष हमेशा रोडा बनने का काम कर रहा है। गलत तरीके से झारखंड की आवाज को दबाने के लिए षड्यंत्र रचकर पाच महीना जेल में बंद रखा गया झारखंड की जनता हर चीज देख रही है समय आने पर इसका माकूल जवाब जनता देने को तैयार है। राज्य के विकास के लिए में हमेशा तत्पर हूं। मैया सम्मान योजना से महिलाओं का मनोबल बढ़ा है। महिला उत्साहित होकर इस योजना का लाभ लेने के लिए आगे बढ़ी है। आने वाले दिनों में और भी सरकार स्वालंबी बनाने के लिए योजना लाकर महिलाओं को सशक्त बनाएगी। अनुपमा सिंह ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हुए कहा महिला बहने उक्त योजना का लाभ लेकर आगे बढ़ेगी। मुख्यमंत्री की सोच महिला वर्ग के लिए सम्मान है। विधानसभा चुनाव में महा गठबंधन मजबूती के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेंगी और पुनः राज्य में हेमंत सरकार स्थापित होगी।

Other Latest News

Leave a Comment