कलेक्ट्रेट परिसर के विभिन्न कार्यालयों का एडीएम एफआर ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर लगाई फटकार

रायबरेली में शासन के निर्देश पर एडीएम एफआर ने कलेक्ट्रेट के विभिन्न कार्यायलयों का निरीक्षण किया और समीक्षा की। आपको बता दे कि आज दिनांक 29 अगस्त 2024 दिन गुरुवार को समय करीब 2:00 बजे रायबरेली जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न विभागों के कार्यालयों का अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व ने सीआरए ऑफिस समेत अन्य कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राजस्व वसूली की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान फाइलों में मिली लापरवाही को लेकर संबंधित कर्मचारियों को फटकार भी लगाई गई और निर्माता समय रहते ही लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। राजस्व विभाग में बकायेदारों की लिस्ट को देखा गया और तत्काल वसूली कराए जाने के भी निर्देश दिए गए दरअसल शासन के निर्देश पर यह निरीक्षण का कार्य किया जा रहा है, क्योंकि रायबरेली जनपद से राजस्व की वसूली को लेकर निर्देश जारी किया गया था। इसी क्रम में निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।

Other Latest News

Leave a Comment