रायबरेली : अजय मौर्य जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी नियुक्ति

जिले में वर्षों से क्रिमिनल मामलों में सरकार के मुकदमों मे पैरवी करने वाले प्रभारी डीजीसी अजय मौर्य को जिला शासकीय अधिवक्ता के पद पर नियुक्ति किया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से जिला शासकीय अधिवक्ता पद पर नियुक्ति किए जाने का आदेश गुरूवार को जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने उन्हें सौंपा। बता दें, जिला शासकीय अधिवक्ता का पद पिछले कई वर्षों से खाली चल रहा था। पिछले दो दशक से एडीजीसी के रूप में कार्य कर रहे अजय मौर्य ही जिला शासकीय अधिवक्ता का प्रभार भी देख रहे थे। अब शासन की तरफ से उनको जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी के पद पर नियुक्ति किया गया है। उन्होंने अपने सहायक शासकीय अधिवक्ता के पद से इस्तीफा देते हुए जिला शासकीय अधिवक्ता का पद ग्रहण कर लिया है।

शहर के नारायण नगर मोहल्ला निवासी अजय मौर्य पिछले कई वर्षों से अपर जिला शासकीय अधिवक्ता के पद पर कार्य रहे थे। उन्होंने इस दौरान कई बड़े मामलों में सरकार की तरफ से मजबूत पैरवी करते हुए अभियुक्तों को सजा दिलाई है। बता दें, जिला शासकीय अधिवक्ता अजय मौर्य के पिता रामदेव मौर्य भी जनपद के वरिष्ठ अधिवक्ता है। वे भी शासकीय अधिवक्ता के रूप में करीब दो दशक तक कार्य कर चुके हैं। विसारत में पिता से मिले गुण को आगे बढ़ाते हुए अजय मौर्य आज इस पद तक पहुंचे हैं।

Other Latest News

Leave a Comment