रायबरेली ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन महराजगंज व तहसील कार्यकारिणी के गठन पर कार्यालय में हुआ सुंदरकांड का पाठ

महाराजगंज : गुरुवार को ग्रामीण पत्रकार संगठन महराजगंज में तहसील कार्यकारिणी गठन व कार्यालय का उद्घाटन में सुंदरकांड का पाठ वह हवन पूजन कर के बाद बड़े ही हर्षोल्लास के साथ भव्य उद्घाटन किया गया इस मौके पर मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी राजितराम गुप्ता के द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया।

एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष ने कार्यालय के सदस्यों को लेटर पैड देकर सम्मानित किया और बताया कि ग्रामीण पत्रकार संगठन के संरक्षक से लेकर सदस्यों तक अगर किसी प्रकार की समस्या हो तो प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार के नेतृत्व में समस्या का समाधान किया जाएगा और ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के किसी भी पत्रकार साथी को किसी अन्य व्यक्तियों द्वारा परेशान किया गया, तो ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बर्दाश्त नहीं करेगी और ऐसे लोगों पर कार्यवाही होगी ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के महराजगंज के सभी टीम को जिला अध्यक्ष के द्वारा पुष्प भेंट कर सभी साथियों को बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाएं दिया।

एसडीएम राजित राम गुप्ता ने कहा कि पत्रकार देश चौथा स्तंभ है। पत्रकार शर्दी गर्मी बरसात के महीनों में क्षेत्रों से खबर को एकत्रित करके तहसील से लेकर जिला प्रदेश में दिखाने का काम करता, पीड़तों को न्याय दिलाने में पत्रकारों के माध्यम से अहम भूमिका होती है। इस मौके पर तहसीलदार ध्रुव यादव,प्रभारी बालेन्दु गौतम, महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुधा अवस्थी, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष चंद्र त्रिवेदी, संरक्षक अमित श्रीवास्तव, संरक्षक ज्ञान प्रकाश मौर्य, मोनू मौर्य अध्यक्ष, उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा, रोहित मिश्रा महामंत्री, अरविंद मौर्या कोषाध्यक्ष, अंकित मौर्य संगठन मंत्री, महेंद्र मौर्य विधिक सलाहकार, संगठन प्रभारी राहुल कुमार सहित टीम के सदस्य एवम क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Other Latest News

Leave a Comment