रायबरेली : सफ़ाईकर्मी की मनमानी व दबंगई के आगे अधिकारी भी हुए नतमस्तक

रायबरेली में स्वच्छ भारत मिशन के जिस सपने को साकार करने के लिए उत्तर प्रदेश की सरकार व केंद्र सरकार कटिबद्ध है और जिले स्तर के अधिकारी भी स्वच्छ भारत मिशन को पलीता लगा रहे हैं। यहां गांवो में तैनात सफाई कर्मियों की मनमानी व दबंगई के चलते अधिकारी भी कार्यवाई करने से कतराते हैं। मामला सदर तहसील क्षेत्र के राही ब्लाक के ग्राम गोविंदपुर का है। यहां पर तैनात सफाई कर्मी की मनमानी व दबंगई के चलते ग्रामीणों समेत ग्राम प्रधान में रोष व्याप्त है। जिसको लेकर ग्राम प्रधान गोविंदपुर वेद प्रकाश तिवारी द्वारा विभागीय अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया गया था। जिसको लेकर विकासखंड के एडीओ पंचायत प्रेमपाल सिंह ने पूरे गांव में सफाई कर्मी की मनमानी और करतूत की हकीकत जानी पूरा गांव गंदगी से भरा पड़ा था वर्षों से ना तो नाल नालों की सफाई हुई ना ही सरकारी कार्यालय की सफाई हुई यहां सफाई कर्मी तो तैनात है, लेकिन सिर्फ खानापूर्ति के लिए सफाई कर्मी को एडीओ प्रेमपाल सिंह ने कारण बताओं नोटिस भी दिया था। लेकिन दबंगई और मनमानी के चलते सफाई कर्मी ने कारण बताओं नोटिस का जवाब तक नहीं दिया। जबकि नोटिस मिलने पर ग्राम प्रधान को धमकी दी गई थी मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। जिस पर जिला डीपीआरओ से भी मामले की शिकायत की गई फिर भी डीपीआरओ ने अभी तक सफाई कर्मी की इस मनमानी पर संज्ञान नहीं लिया है, जिससे सफाईकर्मी अट्टहास कर रहा हैं।

Other Latest News

Leave a Comment