बेरमो : RVM जारंगडीह शाखा ने मनाया 14 वां स्थापना दिवस

शनिवार को रैयत विस्थापित मोर्चा जारंगडीह शाखा कार्यालय में एक सादे समारोह का आयोजन कर मोर्चा का 14 वां स्थापना दिवस मनाया गया। मौके पर उपस्थित नेताओं व विस्थापित कार्यकर्ताओं ने मोर्चा को मजबूत करने व संघर्ष तेज करने की शपथ भी ली। जबकि इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रैयत विस्थापित मोर्चा जारंगडीह शाखा अध्यक्ष मो इस्लाम अंसारी द्वारा किया गया। इस आयोजन में विभिन्न प्रस्तावों को पारित किया गया जिसमें भूमि के बदले भूमि, सभी विस्थापितों को नौकरी व मुआवजा, सभी विस्थापितों के लिए चिकित्सा कार्ड, विधालयो मे विस्थापितों के बच्चों को प्राथमिकता के आधार पर नामांकन, सीसीएल प्रबंधन द्वारा विस्थापितों को मान व सम्मान, उपरी कमेटी तक विस्थापितों के मांगों को पहुंचना, पारदर्शीता के आधार पर अधिकार अधिनियम 2013 के तहत विस्थापितों के अधिकारों को लागू करना आदि शामिल है।

WhatsApp Image 2024 09 21 at 7.16.26 PM

इस मौके पर मोर्चा के उपरोक्त नेताओं के अलावे मो बेहाल, मो रशीद, फुरकानुल्ल होदा, यासीन अंसारी, मो इमरान अहमद, दिलकश अंसारी, मो खालिद, मो तस्लीम, मुकेश मुंडा, मो मोकीम, कलाम अंसारी, मनोज मुंडा, रमजान अंसारी, रहमतुल्ला अंसारी, सिराज अंसारी, इम्तियाज अंसारी, मो शेर अली, एकबाल अहमद, मो कुदूस आदि के अलावे सैकड़ों की संख्या में रैयत विस्थापित उपस्थित थे।

Other Latest News

Leave a Comment