बेरमो : दस दिन से पेयजल आपूर्ति बंद, विधायक प्रतिनिधि ने लिया जायजा

बेरमो विधायक के प्रतिनिधि विल्सन फ्रांसिस उर्फ बबलू ने जारंगडीह स्थित ग्रामीण जलापूर्ति योजना के फिल्टर प्लांट का जायजा लिया। लगभग 10 दिनों से 12 पंचायतों में पेयजल आपूर्ति बाधित है, जिससे स्थानीय लोगों को पानी की भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। निरीक्षण के दौरान विशेष कुमार, जो कार्य देख रहे थे उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण जलापूर्ति में यह बाधा उत्पन्न हुई है।

WhatsApp Image 2024 09 23 at 8.43.07 PM

विल्सन फ्रांसिस ने बताया कि बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह के निर्देश पर यह निरीक्षण किया गया। विधायक को पंचायत के लोगों द्वारा इस समस्या की सूचना दी गई थी, जिस पर संज्ञान लेते हुए वास्तविक स्थिति का पता लगाने के लिए यह कदम उठाया गया। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस स्थिति से विधायक को अवगत कराया जाएगा, ताकि समस्या का समाधान तेजी से हो सके। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से अनुरोध किया कि इस समस्या को यथाशीघ्र सुलझाया जाए। इस मौके पर ललित रजक और जितेन्द्र पासवान भी उपस्थित थे।

Other Latest News

Leave a Comment