News Nation Bharat
झारखंडराजनीतिराज्य

रांची : केशव महतो कमलेश झारखंड राज्य समन्वय समिति के सदस्य मनोनित, मिला राज्यमंत्री का दर्जा

kmc_20250731_125509
WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

दिनांक 9 अक्टूबर 2024 को मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय), झारखंड सरकार के प्रधान सचिव वंदना दादेल ने राज्यपाल के आदेश उपरांत झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश जी को झारखंड राज्य समन्वय समिति का सदस्य मनोनीत किए गए हैं और इनको राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त है।

विदित हो कि राज्य के संतुलित विकास की संभावनाएँ तलाशने, इसके लिए आवश्यक उपाय करने तथा जन आकांक्षाओं के अनुरूप राज्य के विकास योजनाओं के साथ सामंजस्य स्थापित करने हेतु राज्य सरकार द्वारा यह झारखंड राज्य समन्वय समिति का गठन किया गया है। जिसमें अध्यक्ष, पाँच सदस्य, दो विशेष आमंत्रित सदस्य एवम एक आमंत्रित सदस्य थे ।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश जी को झारखंड राज्य समन्वय समिति का सदस्य मनोनयन किए जाने पर कांग्रेस विधायक दल नेता डॉ रामेश्वर उराँव, डॉ प्रदीप कुमार बालमुचु, धीरज प्रसाद साहू, अभिलाष साहू, सतीश पौल मुजनी, राकेश सिन्हा, रमा खलखो, सुल्तान अहमद खान, अशोक चौधरी, भीम कुमार, मदन मोहन शर्मा, राजन वर्मा लाल, किशोर नाथ शाहदेव, संजय पांडे, सोनल शान्ति, गजेंद्र सिंह आदि ने बधाई दी।

Related posts

रायबरेली : प्राथमिक स्कूल बंद होने से गरीब की बेटियाँ हो जाएँगी शिक्षा से वंचित : राम विलास यादव

Manisha Kumari

पीड़ितों की जमीन पर किया जा रहे कब्जे को लेकर डीएम ऑफिस के सामने बैठे धरने पर

News Desk

बरऊवा ग्राम पंचायत की गोशाला में संरक्षित पशुओं की दुर्दशा को लेकर ग्रामीणों ने डीएम से की शिकायत

News Desk

Leave a Comment