अमन ग्रुप की बैठक ब्राम्बे में, कमिटी का विस्तार किया गया

मांडर : अमन ग्रुप वेल्फेयर ट्रस्ट की बैठक रविवार को ब्राम्बे में किया गया। इसमें कमिटी का पुनर्गठन और विस्तार पर चर्चा की गई। कमेटी का पुनर्गठन करते हुए सदर पद के लिए पुनः अत्ताउल्लाह अंसारी को, सचिव अमन राज, कोषाध्यक्ष युसुफ अंसारी, महासचिव शमी अंसारी, कार्यकारी अध्यक्ष बबलू अंसारी, प्रवक्ता मोहसिन खान को बनाया गया, साथ ही कमेटी में छः छः उप सदर और उपसचिव भी बनाया गया। 10 लोगों की संरक्षक मंडली बनाई गई जिसमें मुख्य संरक्षक हकीम अंसारी, शमीम बाड़ेहार, नुरुल्लाह हबीब नदवी, मुस्लिम अंसारी, इफतेखार खान, शामी खान, जमील अख्तर, अजीज अंसारी, आजम अंसारी, नासिर अंसारी को बनाया गया। मौके पर बोलते हुए संरक्षक नुरूल्लाह हबीब नदवी ने कहा कि आज हमारे समाज में जो कुरीतियां व्याप्त है उसे दूर करने की सख्त जरूरत है। वही संरक्षक शमीम बाड़ेहार ने कहा कि हमें सभी समाज के लिए काम करना है और जो भी बुराइयां है उसे मिलजुल कर खत्म करना है। खास करके नशाखोरी और अशिक्षा को दूर करने की बात उन्होंने कही। हकीम अंसारी ने कहा कि शादी ब्याह में फिजूलखर्ची को रोकना है। शिक्षा के लिए काम करना है। साथ ही कमिटी का विस्तार करना है। इससे पहले सचिव अमन राज ने ट्रस्ट की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बतलाया। कार्यक्रम में दर्जनों लोगों ने ग्रुप की सदस्यता ली।

WhatsApp Image 2024 12 15 at 7.02.17 PM 1

कार्यक्रम को मोहसिन खान, नासिर अंसारी, जमील अख्तर, सलामत अंसारी ने अपने विचार रखा। कार्यक्रम की सदारत अत्ताउल्ला अंसारी ने किया। संचालन शमीम बाड़ेहार ने किया। मौके पर संरक्षक हकीम अंसारी, सचिव अमन राज,मो शमी, अज़ीज़ अंसारी, मुस्लिम अंसारी, अमानत अंसारी, जुल्फ़ान अंसारी, शमशेर अंसारी, युसुफ अंसारी, मो एनायतुल्ला, मो गुलजार, नेयाजुल खान, इरशाद इमाम, रफीक, जैनुल आबेदीन, जियाउल हक, बबलू, इंतियाज खान, इस्तेखार खान, जबारुल अंसारी, तौहीद अंसारी, शारीब इमाम, समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

Other Latest News

Leave a Comment