नथईपुर बेलाभेला गांव में नहर के पास लगे ट्रांसफार्मर से स्टे वायर में उतरे करंट के चपेट में आने से गोवंश की मौत

रायबरेली में बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है। यहां बिजली के पोल में लगे स्टे वायर में करंट उतरने से एक गोवंश की दर्दनाक मौत हो गई। जिसको लेकर गोवंश के स्थानीय थाने में शिकायत की है। आपको बता दे कि आज दिनांक 27 दिसंबर 2024 दिन शुक्रवार को समय करीब 3:00 बजे रायबरेली जनपद के भदोखर थाना क्षेत्र के नेत्रयपुर बेला बेला गांव में नहर के पास लगे ट्रांसफार्मर से बिजली के पोल से लगे स्टेवायर में उतरे करंट की चपेट में आने से एक मवेशी की दर्दनाक मौत तड़पकर हो गई। जिसको लेकर मवेशी के मालिक ने थाने में पहुंचकर मामले का शिकायती पत्र दिया है और मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पीड़ित ने बताया कि उसके मवेशी की कीमत करीब 30 हाजर रुपये है। जिससे पीड़ित परिवार की रोजी रोटी चलती है।

Other Latest News

Leave a Comment