निदेशक डीआरडीए रंथू महतों ने देवरी प्रखंड अंतर्गत मनरेगा और अबुआ आवास योजना समेत अन्य विकास योजनाओं का निरीक्षण किया…

गिरिडीह : विकास योजनाओं को धरातल पर पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के द्वारा उचित प्रयास किया जारहे हैं। इसी क्रम में आज निदेशक डीआरडीए रंथू महतों ने देवरी प्रखंड अंतर्गत मनरेगा और अबुआ आवास योजना समेत अन्य विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने मनरेगा और आवास योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अबुआ आवास योजना और मईया सम्मान योजना के तहत अयोग्य लाभुकों को हटाते हुए योग्य लाभुकों जोड़े तथा लाभुक वेरिफिकेशन का कार्य शीघ्र मोड में करें, साथ ही योजनाओं को गति के साथ करें, अधूरे पड़े योजनाओं को शीघ्र पूरा करें।

WhatsApp Image 2025 02 12 at 10.33.49 PM 1

उन्होंने कहा कि मनरेगा के अंतर्गत संचालित योजनाओं का सूचना पट्ट अवश्य लगाएं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराएं तथा उन्हें लाभान्वित करने के दिशा में उचित प्रयास किया जाना चाहिए। ज्यादा से ज्यादा संख्या में लाभुकों को सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं से लाभान्वित करें, साथ ही उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, ताकि तय समय योजना पूर्ण हो तथा उसका उचित लाभ ग्रामीणों को मिलें, साथ ही उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरी पारदर्शिता बरतें, ताकि सुनियोजित ढंग से योजनाओं को पूरा किया जाय और लोगों को उसका लाभ मिल सकें।

WhatsApp Image 2025 02 12 at 10.33.49 PM 2

उन्होंने कहा कि लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत लाभुकों को आवास का लाभ मिलें, यह सुनिश्चित करें। मनरेगा से संचालित योजनाओं की गति को देख कर निदेशक डीआरडीए ने स्पष्ट निर्देशित किया कि मनरेगा के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं को गति के साथ पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत कार्यान्वित की गई प्रगति की समीक्षा करते हुए लक्ष्य की शत-प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने का निर्देश दिया।

Other Latest News

Leave a Comment