News Nation Bharat
झारखंडराज्य

सतबरवा : मंईयां सम्मान योजना की राशि के लिए बैंकों में बढ़ी महिलाओं की भीड़

kmc_20250731_125509
WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

सतबरवा प्रखंड क्षेत्र के एसबीआई बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और प्रज्ञा केंद्रों पर बैंक के खुलते ही रोजाना महिलाओं की भारी भीड़ लग जा रही है। भीड़ का अलम यह है कि दिन भर कड़ी मशक्कत के बाद भी कई महिलाएं बेरंग घर लौट रही हैं। गौरतलब है कि होली के पूर्व से ही राज्य सरकार ने लाभुक महिलाओं के खाते में मंईयां सम्मान योजना की राशि भेजना शुरू कर दिया है, लेकिन बहुत सारी महिलाओं के खाते में अभी तक राशि का हस्तांतरण नहीं हो पाया है। बताया जाता है कि जिन महिलाओं के खाते में डीबीटी चालू नहीं है या केवाईसी लगा है उनको अभी तक राशि नहीं मिल पाई है। खाते में सुधार को लेकर महिलाएं बैंकों का चक्कर लगाने पर मजबूर हैं। महिलाओं ने बताया कि कई दिनों से बैंक में भीड़ होने के कारण अभी तक उनका काम नहीं हो पाया है। काम धंधा छोड़कर रोजाना बैंक का चक्कर लगाना पड़ रहा है उनकी बात सुनने और समझने वाला कोई नहीं है।

Related posts

चौकी इंचार्ज की लचर कार्यशैली से बेखौफ चोरों के हौसले बुलंद, घर के बाहर खड़ी स्कूटी किया पार, घटना CCTV में कैद

News Desk

जमुनिया में रावण की प्रतिमा हुई स्थापित, महापौर विक्रम माह ने कहा- पूजा करना गलत

News Desk

रायबरेली : कार ने बाइक सवार दो लोगों को मारी जोरदार टक्कर, दो घायल

News Desk

Leave a Comment