झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज का शपथ ग्रहण सह अभिनन्दन समारोह का आयोजन, मंत्री सुदिव्य कुमार ने की कार्यक्रम में शिरकत

शिक्षा के क्षेत्र में विश्वकर्मा समाज के लोगो को जागरूक होने की जरूरत : मंत्री सुदिव्य कुमार

रिपोर्ट : मोहन कुमार

झारखण्ड प्रदेश विश्वकर्मा समाज की प्रदेश कमेटी के द्वारा शपथ ग्रहण सह अभिनन्दन समारोह का आयोजन 20 अगस्त दिन बुधवार को रांची के सेक्टर -2 धुर्वा स्थित पुराना विधानसभा सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखण्ड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार उपस्थित हुए। शपथ ग्रहण सह अभिनन्दन समारोह की अध्यक्षता झारखण्ड प्रदेश विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा ने किया तथा मंच संचालन प्रदेश प्रधान महासचिव संतन शर्मा ने किया ! इस कार्यक्रम में झारखण्ड प्रदेश विश्वकर्मा समाज के सभी 24 जिला से प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य 24 जिला के जिला अध्यक्ष, जिला महासचिव, जिला कोषाध्यक्ष, महिला कमेटी के पदाधिकारी सहित विश्वकर्मा समाज के गणमान्य लोग शामिल हुए। शपथ ग्रहण सह अभिनन्दन समारोह में मुख्य रूप से झारखण्ड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार का सामाजिक अभिनन्दन किया गया। झारखण्ड प्रशासनिक सेवा (JPSC) में उत्तीर्ण हुए विश्वकर्मा समाज के राहुल कुमार विश्वकर्मा, स्वाति शर्मा, रंजीत कुमार राणा का सामाजिक अभिनन्दन किया गया। झारखण्ड पुलिस सेवा में आरक्षी उपाधीक्षक (DSP) के पद पर पदोन्नति प्राप्त पदाधिकारी रूपेंद्र कुमार राणा का सामाजिक अभिनन्दन किया गया। झारखण्ड प्रदेश विश्वकर्मा समाज की प्रदेश कमेटी का विस्तार किया गया, प्रदेश पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया तथा मंत्री सुदिव्य कुमार के द्वारा शपथ ग्रहण कराया गया।

WhatsApp Image 2025 08 21 at 12.07.55 AM

झारखण्ड प्रदेश विश्वकर्मा समाज के नवनियुक्त जिला कमेटी का सामाजिक अभिनन्दन किया गया। झारखण्ड प्रदेश विश्वकर्मा समाज की त्रैमासिक पत्रिका के प्रकाशन पर निर्णय लिया गया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा, JPSC में सफलता प्राप्त करके विश्वकर्मा समाज के सम्मान को बढ़ाया है। शिक्षा के क्षेत्र में समाज के लोगो को जागरूक होने की जरूरत है। शिक्षा से समाज का विकास सम्भव है। उन्होंने आश्वास्त दिलाते हुए कहा कि विश्वकर्मा समाज को हर सम्भव मदद करूंगा। राजनीति में आगे आने की जरुरत है इसके लिए पंचायत चुनाव में विश्वकर्मा समाज के प्रतिनिधियों को चुनाव जिताकर लाना होगा। प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा ने कहा कि प्रदेश कमेटी का विस्तार कर पुरे प्रदेश में 200 लोगों को प्रदेश पदाधिकारी बनाया गया है सभी ज़िलों में महिला जिला कमेटी का भी गठन किया जाएगा।

WhatsApp Image 2025 08 21 at 12.08.13 AM

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अर्जुन शर्मा, संजय शर्मा, डोमन राणा, देवराज शर्मा, दिनेश राणा, गुप्तेश्वर शर्मा, राजेश शर्मा, देवकी राणा, यदु राणा, सुभाष राणा, गंगाधर शर्मा, विनोद राणा, देवनाथ राणा, सिकंदर शर्मा, जीतन राणा, लखन लाल शर्मा, बिनोद राणा, बाबूलाल शर्मा, नन्दलाल शर्मा, विनीत शर्मा, लखन राणा, जिला परिषद् सदस्य रविता देवी, मीरा शर्मा, मनोरमा राणा, मुन्नी देवी, कृष्णा शर्मा के अलावे बड़ी संख्या में सैकड़ो की संख्या में पूरे झारखण्ड से विश्वकर्मा समाज के प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

Other Latest News

Leave a Comment