छत पर कार्य करने के क्रम में गिरने से हुई मौत, घर पर पसरा मातम

रिपोर्ट : ललित प्रसाद

केंदुआ : केंदुआडीह थाना क्षेत्र के अलकुसा 6 न. आजमगढ़ी मोहल्ला में बजरंगबली मंदिर के समीप बंशी रविदास के इकलौते पुत्र बिनोद रविदास (30) की धनबाद गांधी नगर में अपने बुआ के घर की छत पर कार्य करने के दौरान गिरने से मौत हो गई। मौत की खबर पाते ही घर के परिवार सहित आस-पास के लोगों को गहरा सदमा लगा। बता दें की मृतक बिनोद रविदास अपने फुआ के घर अपने पिता के साथ घर की छत में कार्य कर रहा था इसी दौरान वह खैनी खाने के बहाने अपने पिता से दूर गया लेकिन वो वापस नहीं लौटा। मृतक के पिता के अनुसार बिनोद काफी समय से मिर्गी रोग से ग्रसित था। वह भी अपने पिता की तरह राज मिस्त्री का काम करता था, काम करते वक्त भी उसके मिर्गी बीमारी से कई बार जमीन पर गिर चुका था और इसी प्रकार कल भी काम करने धनबाद गांधी नगर गया था जहां छत से नीचे गिरने से उसके सर में गहरी चोट लग गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आनन फानन में उसके पिता व उसके रिश्तदारों ने बिनोद को निजी एवं सरकारी अस्पताल तक लेकर गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंततः देर शाम मटकुरिया शमशान घाट पर बिनोद का दाह-संस्कार विधिवत कर दिया गया। मृतक बिनोद अपने पीछे माता पिता पत्नी व एक बेटी(11) एक बेटे(09) को छोड़ गया। घर और आसपास में मातम पसर गया है। पत्नी और बच्चों के साथ-साथ माता-पिता का रो-रो कर बेसुध हो रहे हैं।

Other Latest News

Leave a Comment