कराटे खेल को जिले में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के उद्देश्य से रायबरेली मार्शल आर्ट अकैडमी कोच और राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आशीष जायसवाल को जिला कराटे संघ रायबरेली का सचिव नियुक्त किया गया है। कराटे मास्टर राकेश कुमार गुप्ता अध्यक्ष जिला कराटे संघ, एस0पी0 तिवारी पूर्व डीएसपी एवं प्रशांत सिंह कलारीपयट्टू सचिव रायबरेली द्वारा संयुक्त रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किया। कराटे एक जापानी मार्शल आर्ट है, जो पारंपरिक युद्ध कौशल और खेल प्रतिस्पर्धा का मेल है। यह खेल दो मुख्य प्रकार प्रकारों में विभाजित होता है, जिसमें खिलाड़ी निर्धारित शारीरिक तकनीकों, मुद्राओं और गतियों का प्रदर्शन करते हैं। इसमें संतुलन, गति, शक्ति और फ्लेक्सिबिलिटी का उच्च स्तर होता है। वहीं कुमिते कॉन्टैक्ट मुकाबला होता है इसमें मुक्के, पैर, गिराने की तकनीकें और रक्षात्मक मूव्स शामिल होते हैं। इस अवसर पर रायबरेली मार्शल आर्ट अकैडमी के खिलाड़ियों ने खुशी मनाते हुए कोच आशीष जायसवाल को बधाई दी। इस मौके पर जितेंद्र सिंह, प्रतीक सिंह, रागी सिंह, अविका, आराध्या शुक्ला, प्रणवी शुक्ला, श्रेया कौशल आदि खिलाड़ी मौजूद रहे।











