लव जिहाद में फंसे पति को छुड़ाने के लिए महिला लगा रही पुलिस अधिकारियों के दफ्तर के चक्कर
ब्यूरो रिपोर्ट : शिवा मौर्य

रायबरेली कोतवाली नगर क्षेत्र के सुभाष नगर की रहने वाली पीड़ित महिला न्याय की गुहार लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपने खून से लिखी चिट्ठी भेजी है और शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर भी मामले की शिकायत की है। पीड़ित महिला तनुजा ने बताया कि वह अपने पति को एक मुस्लिम महिला कुलसुम बानो के चंगुल से बचाना चाहती है। तनुजा ने आरोप लगाया है कि कुलसुम बानो ने उसके पति को सेक्सटॉर्शन के जाल में फंसाया है। यह मामला प्रतापगढ़ जिले के ग्राम चौरा से जुड़ा है, जहां तनुजा का परिवार रहता है। तनुजा ने शिकायत पत्र में न्याय न मिलने पर आत्महत्या करने की धमकी भी दी है। मुस्लिम महिला के चंगुल से अपने पति को बचाना चाहती है। पीड़ित महिला तनुजा ने बताया कि उसके पति पिछले 6 महीनों से लव जिहाद के चक्कर में फंस चुके हैं। कुलसुम बानो ने अपने गैंग के साथ मिलकर पति को ब्लैकमेल करने के लिए अश्लील वीडियो बनाए हैं। तनुजा के अनुसार, कुलसुम बानो के पास उसके पति के निजी वीडियो हैं, जिन्हें वह धमकी के रूप में इस्तेमाल कर रही है। तनुजा ने कहा कि वह अपने पति को इस खतरनाक जाल से निकालना चाहती है, लेकिन स्थानीय प्रशासन से कोई सहयोग नहीं मिल रहा। पीड़ित महिला ने अपनी जान का खतरा बताते हुए कहा कि कुलसुम बानो और उसके साथी उसे और उसके परिवार को लगातार धमका रहे हैं। तनुजा के आरोपों के मुताबिक, कुलसुम बानो एक शातिर महिला है, तनुजा ने चिट्ठी में विस्तार से बताया कि कैसे कुलसुम बानो ने उसके पति को बहला-फुसलाकर अश्लील वीडियो बनवाए और अब उन वीडियो का इस्तेमाल ब्लैकमेल के लिए कर रही है। पीड़िता ने कहा कि यह पूरा मामला लव जिहाद से प्रेरित लगता है, जहां धार्मिक आधार पर परिवार को तोड़ने की साजिश रची गई। तनुजा ने स्थानीय पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाया, जिसके कारण वह रायबरेली और प्रतापगढ़ के अधिकारियों के चक्कर लगा रही है। वसीम खान और असलॉन खान भी कुलसुम बानो के साथ शामिल। पीड़ित तनुजा ने कुलसुम बानो के अलावा तीन अन्य नाम भी गिनाए हैं, जो इस साजिश में शामिल हैं। इनमें वसीम खान और असलॉन खान प्रमुख हैं। तनुजा के अनुसार, ये लोग कुलसुम बानो के गैंग का हिस्सा हैं और सेक्सटॉर्शन रैकेट को चला रहे हैं। तनुजा ने आरोप लगाया कि वसीम खान और असलॉन खान ने कुलसुम बानो के साथ मिलकर उसके पति को फंसाया और अब परिवार को धमकियां दे रहे हैं।
पीड़िता ने कहा कि कुलसुम बानो के साथ उसका पति, बाप और अन्य रिश्तेदार भी इस कृत्य में शामिल हैं। तनुजा ने इन सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि उसके पति को मुक्त किया जा सके। धमकियां दी जा रही हैं। जिससे पीड़िता डर के साये में जी रही है। तनुजा ने बताया कि अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल जारी है, और अगर समय रहते हस्तक्षेप नहीं हुआ तो हालात और बिगड़ सकते हैं। पीड़िता ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि उसके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए और अपराधियों के खिलाफ तत्काल एक्शन लिया जाए। पुलिस की उदासीनता से निराश है। अधिकारियों की चौखट पर लगा चुकी है। पिछले कई महीनों से प्रतापगढ़ और रायबरेली के पुलिस थानों,एसपी कार्यालय और अन्य अधिकारियों के चक्कर लगाए हैं, लेकिन कहीं न्याय नहीं मिला। तनुजा के अनुसार, स्थानीय पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और आरोपी पक्ष के दबाव में आकर कोई कार्रवाई नहीं की। निराश होकर तनुजा ने मुख्यमंत्री को खून से लिखी चिट्ठी भेजी, जिसमें पूरे मामले का विवरण दिया गया है। तनुजा प्रतापगढ़ जिले के ग्राम चौरा की निवासी है।6 महीने से लव जिहाद के चक्कर में फंस चुका है। पीड़िता के अनुसार, कुलसुम बानो ने धार्मिक भावनाओं का फायदा उठाकर उसके पति को बहकाया और फिर सेक्सटॉर्शन में फंसा दिया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर अमित सिंह ने बताया है कि महिला के शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ कोतवाली नगर में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है घटनाक्रम की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।










