News Nation Bharat
उत्तर प्रदेशराज्य

परिषद अध्यक्ष ने राजस्व अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

रायबरेली में 05 फरवरी 2024 को राजस्व परिषद अध्यक्ष हेमंत राव ने तहसील सदर के सभागार में जनपद के सभी राजस्व अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने अब तक हुए कार्यो की प्रगति जानी। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों से घरौनी वितरण में किए गए कार्यों के संबंध में जानकारी ली और यह भी जाना की घरौली से लोगों को क्या लाभ मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजस्व से संबंधित मामलो में प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हुए जल्द से जल्द समस्याओं का निस्तारण किया जाए। जिससे कि आम जनता को त्वरित न्याय मिल सके और बार-बार कार्यालयो के चक्कर न लगाने पड़े। उन्होंने कहा की डिजिटलकरण से उचित व्यक्ति को समय से न्याय मिलेगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, अपर जिलाधिकारी(प्र) प्रफुल्ल त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी (वि0 एवं रा0) पूजा मिश्रा सहित सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

Related posts

रायबरेली : डंफर की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Manisha Kumari

के बी कॉलेज में दस एन एस एस स्वयं सेवकों को प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुरुस्कृत देकर सम्मानित किया

News Desk

राष्ट्रीय सेवा योजना, के बी कॉलेज बेरमो ने चलाया पॉक्सो जागरूकता, किया बच्चों को बढ़ती यौन अपराधों से संरक्षण हेतु प्रयास

Manisha Kumari

Leave a Comment