मायके आई महिला की करंट लगने से मौत

बेरमो : गोमिया थाना क्षेत्र के स्वांग पुराना माइंस में रविवार को करंट लगने से एक महिला पूनम देवी (32 वर्ष) की मौत हो गई। वह कुछ दिन ही पहले ही अपने मायके स्वांग आई थी। बताया गया कि पूनम देवी अपने तीन बच्चों के साथ अपनी मां पारो देवी से मिलने आई थी। पिता जगदीश भुइयां की पहले ही मौत हो चुकी है। पति राजू भुइयां अपने घर कतरास में थे। रविवार को पूनम देवी कपड़ा सुखाने के लिए टंगने पर पसार रही थी। इसी दौरान बिजली तार के संपर्क में आ गई। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने बिजली का कनेक्शन कटवाया। इसके बाद उसे गोमिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पूनम के बच्चों व मां का रो रोकर बुरा हाल था।

Other Latest News

Leave a Comment