News Nation Bharat
झारखंडराज्य

तांतरी उतरी पंचायत मे शिव मंदिर के स्थापना दिवस पर किया गया विशेष पूजा का आयोजन

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM
kmc_20250731_125509

बेरमो : जरीडीह प्रखंड के तांतरी उत्तरी पंचायत के हरिश्वर धाम स्थित शिव मंदिर के स्थापना दिवस पर विशेष पूजा अनुष्ठान का आयोजन किया गया। यहां पुजारी कृष्ण मुरारी पांडेय एवं सहयोगी बलराम पांडेय ने वैदिक मंत्र उच्चारण कर पूजा अनुष्ठान यजमान आशीष मिश्रा एवं उनकी धर्मपत्नी वंदना मिश्रा से संपन्न करवाया। इसमें काफी संख्या में श्रद्धालू महिला पुरूष शामिल हुए। पूजा के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। जिसे सैंकडो लोगों ने ग्रहण किया। पूजा अनुष्ठान में उत्तर प्रदेश के वृंदावन से आए श्रीश्री रितेश्वर जी महाराज, मोर पंखी बाबा शामिल होकर भक्तों को आर्शिवाद दिया।इस संबंध में रविंद्र मिश्रा ने बताया कि मंदिर की स्थापना 1972 में उनके पिता कामेश्वरी मिश्रा एवं माता मंजू देवी द्वारा किया गया था। जिसे वर्ष 2023 में पुन: जीर्णोद्धार कर स्थापना किया गया था। मौके पर पूर्व मुखिया निरंजन मिश्रा, उपमुखिया नमीत मिश्रा, मुखिया मिनाक्षी देवी, हिमाचल मिश्रा, ललन मल्लाह, निरमल, निराशा देवी, पुरना देवी, पुर्णीमा देवी, कल्पना देवी, संगीता देवी, रेखा देवी, राकेश मिश्रा, रिंकू मिश्रा, सोस्ती देवी, आदि लोग शामिल हुए। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर कमिटी के उग्रेसन मिश्रा, सुबोध मिश्रा, प्रवीण मिश्रा, मुकेश मिश्रा, मदन मिश्रा आदि की अहम भूमिका रही।

Related posts

तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में किया गया

News Desk

अब रांचीवासी भी कैब एग्रीगेटर कंपनी सुग्गा ड ऑनेस्ट टैक्सी कि सुविधा ले सकेंगे

News Desk

माले प्रत्याशी चंद्रदेव महतो का जनसंपर्क अभियान, आखिर जनता क्यों वोट दे माले को ?

News Desk

Leave a Comment