केबी कॉलेज के नवनियुक्त प्राचार्या को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पुष्प गुच्छ देकर किया स्वागत

बेरमो : मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बोकारो जिला की ओर से केबी कॉलेज बेरमो के नवनियुक्त प्राचार्य लक्ष्मी नारायण राय जी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। लक्ष्मी नारायण राय विगत 34 वर्षों से कॉलेज के भौतिक विभाग के शिक्षक रहे हैं। उन्होंने अपने जीवन के अमूल्य समय को शिक्षक के रूप में कॉलेज को प्रदान किया। आज उनसे 2007 बैच के कार्यकर्ता एवं वर्तमान के कार्यकर्ताओं ने मिलकर स्वागत किया एवं बोकारो जिला के सबसे प्रतिष्ठित कॉलेज को पूर्ण की भांति नियंत्रित करने का आश्वासन उन्होंने दिया। साथी ही पीजी की पढ़ाई जो की बंद हो चुकी है उसे पुण: प्रारंभ कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ता भरत वर्मा, मुकेश कुमार, रंजीत एवं वर्तमान के कार्यकर्ता विश्वविद्यालय सहसंयोजक विवेक पाठक एवं जिला सियोजक मनजीत सिंह, एसएफडी महानगर प्रमुख कमल सिंह एवं आदि लोग  मौजूद रहे ।

Other Latest News

Leave a Comment